Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज, 15 अप्रैल 2026
जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नौतनवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित पुत्र गुड्डू, निवासी वार्ड नंबर 20, जयप्रकाश नगर, थाना नौतनवा को एक अदद नाजायज चाकू (जिसके हत्थे पर काला टेप लिपटा हुआ था) के साथ हिरासत में लिया।
इस संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 78/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक रामजी गुप्ता (चौकी प्रभारी कस्बा नौतनवा), उपनिरीक्षक निशांत कुमार, कांस्टेबल अनुज सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मीशंकर यादव एवं कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment