Maharajganj News स्कूल भ्रमण कर मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर दिया जोर - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 15 April 2026

Maharajganj News स्कूल भ्रमण कर मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर दिया जोर

 Chief in editor Sunil Pandey 

थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज



मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोठीभार क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूलों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112 एवं 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

टीम द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ बताए गए। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को पंपलेट वितरित कर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad