Chief in editor Sunil Pandey
Maharajganj
महराजगंज। थाना कोठीभार में तैनात प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के व्यक्तिगत कारणों से लम्बे अवकाश पर जाने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
थाना के कार्यों के निर्बाध संचालन हेतु उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण सहित सभी कार्य पूर्व की भांति सुचारु रूप से चलते रहेंगे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment