Maharajganj News सीमा सुरक्षा का जायजा, निचलौल थाने का औचक निरीक्षण - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 3 April 2026

Maharajganj News सीमा सुरक्षा का जायजा, निचलौल थाने का औचक निरीक्षण

 Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज, 03 अप्रैल 2026: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नेपाल से आने वाले मुख्य मार्गों व पगडंडियों का बारीकी से जायजा लिया और वहां तैनात पुलिस बल की सतर्कता, चेकिंग व्यवस्था, आवागमन की निगरानी तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करें तथा सीमा क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखें। उन्होंने बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।



इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना निचलौल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, अभिलेख, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad