Maharajganj News मोटर में दौड़े करंट ने छीनी दो जिंदगियां, मां-बेटे की मौत से गांव शोक में डूबा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 3 April 2026

Maharajganj News मोटर में दौड़े करंट ने छीनी दो जिंदगियां, मां-बेटे की मौत से गांव शोक में डूबा

 Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 


सिसवा बाजार (महराजगंज): सिसवा नगरपालिका के चौधरी चरण सिंह वार्ड नंबर सात में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार वार्ड निवासी किसान रामदेव सिंह सुबह अपने खेत गए थे। करीब दस बजे घर लौटने पर उन्होंने पत्नी को पानी के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर घर में पढ़ रहा उनका 17 वर्षीय बेटा अखिलेश मां को बुलाने गया।

अखिलेश ने देखा कि उसकी 45 वर्षीय मां रंभा देवी पानी के मोटर के पास अचेत पड़ी हैं। मां को उठाने के प्रयास में वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक घर से कोई हलचल न होने पर रामदेव सिंह अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने दोनों को अचेत अवस्था में पाया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शवों को घर वापस ले आए।

इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad