Maharajganj News प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे डीएम, किसानों को योजनाओं से किया जागरूक - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 3 April 2026

Maharajganj News प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे डीएम, किसानों को योजनाओं से किया जागरूक

 Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज, 03 अप्रैल 2026: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत पडरी उर्फ मीरगंज भैसासूर स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं किसानों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि योजनाओं का लाभ इसी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। सरकार “एक किसान, एक दस्तावेज” व्यवस्था लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे किसानों को योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

उन्होंने किसानों से अपील की कि जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं और अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी को भी आवश्यक दस्तावेज बताते हुए सभी नागरिकों से इसे बनवाने का आग्रह किया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान गेहूं की तैयार फसल को लेकर आग से बचाव के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कटाई के समय लापरवाही से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए खेतों में आग का प्रयोग न करें, खासकर तब तक जब तक आसपास के खेतों की फसल पूरी तरह न कट जाए। साथ ही उन्होंने किसानों को कटाई के दौरान पानी और बालू की व्यवस्था रखने की सलाह दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad