Maharajganj News मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 4 April 2026

Maharajganj News मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

अभियान के तहत गुड टच और बैड टच, साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 102, 108 और 1930 के बारे में भी बताया गया।

टीम ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना की जानकारी देकर महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad