Maharajganj
Chief in editor Sunil Pandey
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने 18 फरवरी 2026 को थाने में लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप था कि संदीप पुत्र राजाराम निवासी गजरहा थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं- 39/26 के तहत धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोप सत्य पाए गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment