Chief in editor Sunil Pandey
U p
महराजगंज/गोरखपुर, 24 अप्रैल 2026।
नेपाल के प्यूछान जिले में 23 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे एक जिप्सी वाहन के लगभग 30 फीट गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें जनपद महाराजगंज के 19 तीर्थयात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और नेपाल प्रशासन के समन्वय से सभी घायलों को सुरक्षित भारत लाया गया।
सोनौली बॉर्डर पर एसडीएम फरेंदा द्वारा घायलों को रिसीव किया गया। इसके बाद आज तड़के करीब 4:30 बजे थाना प्रभारी भिटौली के नेतृत्व में 9 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वार्ड में भर्ती सभी घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों ने मेडिकल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और प्राथमिकता के आधार पर इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।

No comments:
Post a Comment