Maharajganj News नौतनवा पुलिस ने आबकारी मुकदमों के माल का किया विनिष्टीकरण - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 28 April 2026

Maharajganj News नौतनवा पुलिस ने आबकारी मुकदमों के माल का किया विनिष्टीकरण

 Chief in editor Sunil Pandey 

UP



महराजगंज, 27 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित लंबित मुकदमों के माल का विधि अनुसार विनिष्टीकरण/निस्तारण किया।

यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के 30 मार्च 2026 के आदेश के अनुपालन में की गई। थाना परिसर में तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह, प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम राव तथा पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान माल का फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कर पंचनामा तैयार किया गया।

निस्तारित माल का विवरण:

वर्ष 2024 के 6 मुकदमों से संबंधित 314 लीटर

वर्ष 2025 के 19 मुकदमों से संबंधित 269.9 लीटर

उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी:

कर्ण सिंह (तहसीलदार), प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम राव, हेड कांस्टेबल विरजू कनौजिया, कांस्टेबल सत्यपाल यादव, अभिमन्यु यादव, सूरज मौर्य, संदीप प्रसाद, शंकर दयाल एवं हिमांशु सिंह।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से जहां लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आई है, वहीं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

महराजगंज पुलिस ने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad