Maharajganj News बहू-बेटी सम्मेलन: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 5 April 2026

Maharajganj News बहू-बेटी सम्मेलन: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 

थाना कोठीभार, जनपद महाराजगंज

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 05 अप्रैल 2026 को थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा सबया में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 40 महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल, हेड कांस्टेबल पंकज यादव एवं कांस्टेबल विंध्यवासिनी शुक्ला (रीता) द्वारा उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में वे निर्भीक होकर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही 112, 1090, 102, 108 एवं 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा इनके उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

सम्मेलन में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का महिलाओं एवं बालिकाओं पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति से महिलाओं ने स्वयं को सुरक्षित एवं सहज महसूस किया तथा उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की, जिससे वे बिना संकोच अपनी बात रख सकें और सरकारी योजनाओं की जानकारी समय पर प्राप्त कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad