Maharajganj
Chief in editor Sunil Pandey
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों को इसे निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के पूर्ण एवं नियमित अद्यतन पर विशेष जोर दिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों एवं प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है। प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करना ही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

No comments:
Post a Comment