Maharajganj News नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुरन्दरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 7 April 2026

Maharajganj News नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुरन्दरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Maharajganj 

Chief in editor Sunil Pandey 



महराजगंज। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

थाना पुरन्दरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 60/2026, धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र मुन्नीलाल, निवासी ग्राम देवपुर को मुखबिर की सूचना पर 07 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

घटना का विवरण

वादीनी माया देवी पत्नी चन्द्रशेखर पटवा, निवासी ग्राम गजपती, थाना पुरन्दरपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पीड़िता की बरामदगी हुई। धारा 180 बीएनएस के तहत दर्ज बयान में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त पीड़िता को गुजरात ले गया, जहां शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त, सूरज पुत्र मुन्नीलाल, निवासी: ग्राम देवपुर, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज उम्र: लगभग 19 वर्ष आपराधिक इतिहास, मु0अ0सं0 60/2026, धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, गिरफ्तारी करने वाली टीम, उ0नि0 देवेश प्रताप सिंह, का0 इमरान खान म0का0 ममता गुप्ता पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad