महराजगंज | 07 अप्रैल 2026
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने गोवंश शेड, पशु आहार कक्ष एवं भूसा कक्ष का निरीक्षण करते हुए संरक्षित गोवंश की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा द्वारा बताया गया कि गौआश्रय स्थल में कुल 43 गोवंश संरक्षित हैं। वहीं 106 कुंतल भूसा, 25 बोरी पशु आहार, 42 बोरी चोकर तथा 5 बोरी साईलेज उपलब्ध है। इसके अलावा 750 डिसमिल भूमि में हरा चारा भी बोया गया है, जिससे पशुओं के लिए नियमित चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने परिसर में छाया के लिए फलदार वृक्ष लगाने तथा वर्षा ऋतु में जलभराव व दलदल की समस्या से बचाव हेतु घास रोपित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली, जो सभी क्रियाशील पाए गए। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश के बीमार होने की जानकारी मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीमार पशुओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही मृत गोवंश के शवों का गरिमापूर्ण निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। कमजोर गोवंशों को पक्षियों से बचाने के लिए शेड के चारों ओर जाल लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने गौआश्रय स्थल में 24 घंटे केयर टेकर की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सोलर पैनल सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। मौके पर केयर टेकर उपस्थित मिले और गोवंश की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment