पत्रकारों के सम्मान पर सख्त रुख, सीएम के फैसले का स्वागत: भारत कनौजिया
नंदनी मौर्या, जिला संवाददाता
सिद्धार्थनगर। प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष भारत कनौजिया ने पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस निर्देश का स्वागत किया, जिसमें अधिकारियों को पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस कदम को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए मजबूती देने वाला निर्णय बताया और आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार कठिन परिस्थितियों में समाज और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पत्रकार हित में विशेष मुहिम चलाने का भी ऐलान किया।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत पत्रकारों पर होने वाले फर्जी मुकदमों और प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ जिला स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। साथ ही सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पत्रकारों को सम्मान दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इसके अलावा पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की मांग सरकार से उठाई जाएगी। अंत में भारत कनौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है और संगठन इसे जमीनी स्तर पर लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध

No comments:
Post a Comment