सांसद जगदंबिका पाल ने पत्रकारों का बढ़ाया सम्मान, सिद्धार्थनगर में जल्द बनेगा भव्य ‘प्रेस क्लब’
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल ने अपने निजी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भारत कनौजिया को अंगवस्त्र भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को जागरूक एवं सशक्त बनाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर जिले के पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए सांसद ने बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर में जल्द ही एक भव्य और सर्वसुविधायुक्त ‘प्रेस क्लब’ का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र शुरू की जाएंगी, ताकि पत्रकारों को कार्य करने और बैठने के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सके।
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यह घोषणा जल्द ही धरातल पर भी दिखाई


No comments:
Post a Comment