नंदनी मौर्य जिला संवाददाता
पूर्वांचल विकास निधि से बनी सड़क का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली राहत
सिद्धार्थनगर। जनपद में विकास कार्यों को गति देते हुए विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने विकास खंड खुनियांव के ग्राम सभा धोबहा एहतमाली में पूर्वांचल विकास निधि से निर्मित नई सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष यदुवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में "डबल इंजन" सरकार ने विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन को आसान बना रही हैं।
उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे गरीबों को मजबूती मिली है। साथ ही प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और आधारभूत ढांचे के विकास से निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
नवनिर्मित सड़क से धोबहा एहतमाली समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज मौर्य, प्रमुख प्रतिनिधि खुनियांव राजेन्द्र दुबे, मंडल अध्यक्ष भनवापुर गणेश विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मौर्य सहित ग्राम प्रधान पवन मौर्य, विजय मौर्य, परमात्मा और चंद्रजीत यादव मौजूद रहे। इसके अलावा शमानिकराम यादव, मोहित यादव, सुधीर चौरसिया, डॉ. बजरंगी लाल, आशीष यादव, उषा चौधरी, दीपक यादव, विनोद मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के संकल्प के साथ क्षेत्र के समग्र विकास का संदेश दिया गया।

No comments:
Post a Comment