Maharajganj News 25 हजार का इनामी गोवध आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बरगदवा पुलिस को बड़ी सफलता - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 23 May 2026

Maharajganj News 25 हजार का इनामी गोवध आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बरगदवा पुलिस को बड़ी सफलता

 Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी कलामुद्दीन उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कलामुद्दीन उर्फ कलुआ उर्फ कमालुद्दीन पुत्र भूलई निवासी दरगौली जरलहिया टोला, थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ महराजगंज और कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा गोवध निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। थाना बरगदवा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 006/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार राय

उपनिरीक्षक शिक्षितानन्द

उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव

कांस्टेबल राहुल कुमार

कांस्टेबल गौरव कुमार सोनकर

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad