सोनौली में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 390 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
Chief in editor Sunil Pandey
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 9 मई 2026 को धौरहरा सर्विस लेन पावर हाउस सोनौली के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 130 एम्पुल डाईजापाम इंजेक्शन, 130 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन तथा 130 एम्पुल प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन बरामद किए गए। कुल 390 इंजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान समीर अहमद पुत्र हैदर अली निवासी बैरवा चंदनपुर खोरिया बाजार थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई गई है और वह पांचवीं तक शिक्षित है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0-40/2026 के तहत धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप सिंह तथा कांस्टेबल प्रशान्त राय शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment