छेड़खानी और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुरन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता
Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट एवं दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना पुरन्दरपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 116/2026 धारा 64(1), 74, 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मुस्तफा पुत्र जलील निवासी मरहना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
बताया गया कि वादी कमलेश शर्मा निवासी वंजरहा थाना बृजमनगंज ने अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुरन्दरपुर में तहरीर दी थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने की पुष्टि होने पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अमन सिंह एवं कांस्टेबल सूरज यादव शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment