Chief in editor Sunil Pandey
UP
थाना सिसवा कोठीभार क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली का प्रभाव साफ तौर पर नजर आया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने स्वयं मौजूद रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर त्वरित राहत दिलाई।
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट सहित विभिन्न समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं। थानाध्यक्ष ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे कई पीड़ितों को तुरंत न्याय मिला।
इस दौरान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई को महज औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि इसे आमजन को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) से जुड़े मामलों पर जोर देते हुए सभी शिकायतों के शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि आईजीआरएस मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ शिकायतों का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मौके पर ही समस्याओं के समाधान से जनसुनवाई में आए लोगों में संतोष और विश्वास देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जनसुनवाई से आमजन को बड़ी राहत मिलती है और प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत होता है।

No comments:
Post a Comment