Chief in editor Sunil Pandey
UP
महराजगंज, 04 मई 2026। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 03 मई 2026 को उ0नि0 गौरव यादव पुलिस टीम और एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के फरेन्दी तिवारी टाटा मोटर्स रोड, सोनौली के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसकी पहचान सुमित परियार (19 वर्ष) निवासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम, जिला नवलपरासी (नेपाल) के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 गौरव यादव, हे0का0 अनूप कुमार, का0 अनूप मिश्रा सहित एसएसबी के भोलानाथ यादव, मुकेश कुमार, अभिनाश एम और विनय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment