Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना निचलौल की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने कस्बा निचलौल में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए सोशल मीडिया और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी गई।

No comments:
Post a Comment