Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज पुलिस के अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की नकदी और पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मामला थाना निचलौल के मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a) बीएनएस से जुड़ा है, जिसमें वन विभाग रेंज परिसर स्थित बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल दो युवक किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वे नशे और शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्णा साहनी उर्फ चाईं (18 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 10 महाशय मोहल्ला तथा अमित वर्मा (21 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 03 महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹6,300 भारतीय मुद्रा, 1,010 नेपाली रुपये तथा एक पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जटाशंकर सिंह, अनुराग यादव, अमित विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल

No comments:
Post a Comment