Chief in editor Sunil Pandey
रविवार को शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत थानों के मुख्य द्वारों एवं फरियादी कक्षों के पास शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह मटके (घड़े) और वॉटर कूलर लगाए गए हैं, ताकि थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ-साथ राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को भी गर्मी से राहत मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को निर्देशित किया है कि पुलिसिंग के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्याऊ स्थलों पर साफ-सफाई, स्वच्छ ग्लास तथा ढके हुए बर्तनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
एसपी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। महराजगंज पुलिस की इस मानवीय पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

No comments:
Post a Comment