Maharajganj News अवैध खनन पर चला प्रशासन का बुलडोजर करदह सिवान में छापेमारी, दो जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया। खनन विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध खनन में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार करदह सिवान क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनन अधिकारी अजीत कुमार ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान टीम ने खनन में लगे वाहनों और मशीनों के दस्तावेजों की गहन जांच की। एक पक्ष द्वारा ईंट-भट्ठे से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत किए गए, जिनके सत्यापन के बाद संबंधित जेसीबी को छोड़ दिया गया। वहीं बिना अनुमति संचालित हो रही दो अन्य जेसीबी मशीनों तथा मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तत्काल कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई। जब्त किए गए सभी वाहनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कोतवाली ठूठीबारी के सुपुर्द कर दिया गया है। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि बिना अनुमति मिट्टी का खनन पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा अवैध खनन में शामिल लोगों और वाहन स्वामियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी और बालू खनन से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 14 May 2026

Maharajganj News अवैध खनन पर चला प्रशासन का बुलडोजर करदह सिवान में छापेमारी, दो जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया। खनन विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध खनन में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार करदह सिवान क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनन अधिकारी अजीत कुमार ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान टीम ने खनन में लगे वाहनों और मशीनों के दस्तावेजों की गहन जांच की। एक पक्ष द्वारा ईंट-भट्ठे से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत किए गए, जिनके सत्यापन के बाद संबंधित जेसीबी को छोड़ दिया गया। वहीं बिना अनुमति संचालित हो रही दो अन्य जेसीबी मशीनों तथा मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तत्काल कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई। जब्त किए गए सभी वाहनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कोतवाली ठूठीबारी के सुपुर्द कर दिया गया है। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि बिना अनुमति मिट्टी का खनन पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा अवैध खनन में शामिल लोगों और वाहन स्वामियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी और बालू खनन से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

 अवैध खनन पर चला प्रशासन का बुलडोजर
करदह सिवान में छापेमारी, दो जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Chief in editor Sunil Pandey 




महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया। खनन विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध खनन में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार करदह सिवान क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनन अधिकारी अजीत कुमार ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था।

जांच के दौरान टीम ने खनन में लगे वाहनों और मशीनों के दस्तावेजों की गहन जांच की। एक पक्ष द्वारा ईंट-भट्ठे से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत किए गए, जिनके सत्यापन के बाद संबंधित जेसीबी को छोड़ दिया गया। वहीं बिना अनुमति संचालित हो रही दो अन्य जेसीबी मशीनों तथा मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तत्काल कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई।

जब्त किए गए सभी वाहनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कोतवाली ठूठीबारी के सुपुर्द कर दिया गया है। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि बिना अनुमति मिट्टी का खनन पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा अवैध खनन में शामिल लोगों और वाहन स्वामियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी और बालू खनन से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad