Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। आगामी बकरीद त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोठीभार पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार एवं थाना अध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने सिसवा बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार गश्त व निगरानी की जा रही है।

No comments:
Post a Comment