Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगदवा थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाल सीमा के पास छापेमारी कर अवैध रूप से यूरिया खाद की तस्करी कर रहे एक नेपाली नागरिक को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में रविवार को थाना बरगदवा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शनि कुमार पुत्र हरिराम बेलदार निवासी रगड़गंज, थाना सनाई, जिला नवलपरासी (नेपाल) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से दो बोरी अवैध यूरिया खाद तथा तस्करी में प्रयुक्त हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (यूपी 56 एसी 9870) बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना बरगदवा में मु0अ0सं0 निल/2026 के तहत धारा 110 कस्टम अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संयुक्त कार्रवाई में कांस्टेबल विवेकानंद, कांस्टेबल छोटेलाल प्रसाद एवं एसएसबी की टीम शामिल रही।

No comments:
Post a Comment