Maharajganj News प्रेम प्रसंग के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ीं दो युवतियां, पुलिस ने सुरक्षित उतारा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Friday, 22 May 2026

Maharajganj News प्रेम प्रसंग के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ीं दो युवतियां, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

 Chief in editor Sunil Pandey 

प्रेम प्रसंग के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ीं दो युवतियां, पुलिस ने सुरक्षित उतारा






महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवतियां मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पुलिस के अनुसार, युवतियों में एक की पहचान मनप्रीत तथा दूसरी की पहचान सोनिया के रूप में हुई है। बताया गया कि मनप्रीत ने पूर्व में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी जेल भी गया था। बाद में मनप्रीत उसी युवक से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

वहीं दूसरी युवती सोनिया का भी एक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। युवक के परिजनों द्वारा रिश्ते का विरोध किए जाने से नाराज होकर वह भी टावर पर चढ़ गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवतियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad