मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक
Chief in editor Sunil Pandey
कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112, 1930 और 1076 की जानकारी देते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति अभियान से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।

No comments:
Post a Comment