Maharajganj News खोरिया बाजार में मंदिर की बाउंड्री को लेकर विवाद, पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत में - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 9 May 2026

Maharajganj News खोरिया बाजार में मंदिर की बाउंड्री को लेकर विवाद, पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत में

 खोरिया बाजार में मंदिर की बाउंड्री को लेकर विवाद, पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत में

Chief in editor Sunil Pandey 



नौतनवा थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ खोरिया बाजार स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थाना नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, शिव मंदिर की बाउंड्री पर लगी कील उखाड़े जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया गया कि विशाल वर्मा ने जब इस संबंध में सवाल किया तो दूसरे पक्ष की महिला मुनिया पत्नी करीम से कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शकील खान (18), तुलसी गौड़ (21) और राहुल पासवान (20) निवासी बेनीपुर दुर्गापुर थाना नौतनवा को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

पुलिस टीम में शामिल रहे, उपनिरीक्षक अभिनव पटेल, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, मुख्य आरक्षी रविश कुमार गौड़, मुख्य आरक्षी सूर्यकेश यादव, कांस्टेबल राकेश भारती

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad