Maharajganj News जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा वीवीआईपी/माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 3 May 2026

Maharajganj News जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा वीवीआईपी/माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 Chief in editor Sunil Pandey 

UP



जनपद महराजगंज के सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर दिनांक 04.05.2026 को सायं 04:00 बजे, कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू में वीवीआईपी/माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी एवं जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, आगमन-प्रस्थान मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग, चेकिंग व्यवस्था एवं ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल की ब्रीफिंग के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है तथा सभी बिंदुओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad