Chief in editor Sunil Pandey
UP
महराजगंज। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर 04 मई 2026 को सायं 04:00 बजे कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी एवं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हेलीपैड, आगमन-प्रस्थान मार्गों तथा पार्किंग स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग भी प्रदान की गई।
प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है तथा हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment