Maharajganj News वारंटी अभियुक्त को चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 7 May 2026

Maharajganj News वारंटी अभियुक्त को चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार

 वारंटी अभियुक्त को चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार




महराजगंज पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार मु0नं0-1606/25 धारा 498A, 323 आईपीसी एवं 4 डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त जितेन्द्र पटेल पुत्र रामनरायन निवासी चौक टोला कटैया वार्ड नं0-04 थाना चौक जनपद महराजगंज को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय महराजगंज में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार एवं हेड कांस्टेबल रामअयोध्या यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad