Maharajganj News घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 7 May 2026

Maharajganj News घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में थाना घुघली पुलिस टीम ने अवैध असलहा रखने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना घुघली पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 93/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस एवं 3/25/27(2) शस्त्र अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त बलराम सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी ग्राम खुडुरी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज को गुरुवार को ग्राम मठिया नहर किनारे स्थित आम के बागीचे से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध पिस्टल 0.32 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 0.32 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण, बलराम सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, निवासी : ग्राम खुडुरी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज, उम्र : 25 वर्ष

शिक्षा : 10वीं तक, बरामदगी, 01 अदद अवैध पिस्टल 0.32 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 0.32 बोर, गिरफ्तारी करने वाली टीम, उ0नि0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार शर्मा, हे0का0 आशुतोष राय, का0 कृष्ण प्रताप सिंह, घुघली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad