सिद्धार्थनगर न्यूज़ सिद्धार्थनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का 135वां एपिसोड, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 28 June 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ सिद्धार्थनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का 135वां एपिसोड, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

 नंदनी मौर्य जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 420, नगरा पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी, नवाचार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया और अंधविश्वास से दूर रहकर विज्ञान एवं तर्क आधारित सोच अपनाने की अपील की

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने वाला प्रभावी जनसंवाद है। वहीं सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ चुका है और प्रधानमंत्री के संदेश समाज को नई दिशा देने के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र लोधी, आशीष दुबे, शंकर लोधी, रमेश लोधी, सुदामा लोधी, विकास रस्तोगी, पद्माकर शुक्ला, नीरज सिंह, अनूप सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad