सिद्धार्थनगर न्यूज़ सिद्धार्थनगर में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 8 June 2026

सिद्धार्थनगर न्यूज़ सिद्धार्थनगर में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

 नंदनी मौर्या, जिला संवाददाता 



सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह विकास भवन स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों ने सहभागिता कर संगठन की एकता और पत्रकार हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का निष्ठा, निष्पक्षता एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में जिला अध्यक्ष भारत कनौजिया, जिला प्रवक्ता नंदनी मौर्य, जिला प्रभारी विजय सिंह भास्कर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज पासवान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मौर्य एवं राजकुमार वर्मा, वरिष्ठ जिला मंत्री प्रेमचंद गौड़, जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह, वरिष्ठ जिला प्रवक्ता असलम अजीज, जिला उप पर्यवेक्षक दीपू पासवान, जिला कोषाध्यक्ष श्यामनाथ जायसवाल, तहसील अध्यक्ष इटवा निजाम अहमद तथा तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला द्वारा तैयार की गई।

अपने संबोधन में राहुल सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और प्रेस क्लब के पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकारों के माध्यम से सरकार की योजनाएं, उपलब्धियां और जनहित से जुड़े विषय आम जनता तक पहुंचते हैं। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अविनाश कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रेस क्लब का विस्तार पत्रकार साथियों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने संगठन की ओर से पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad