नंदनी मौर्य जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर
बांसी। पत्रकार समाज कल्याण समिति (पंजीकृत) की जिला इकाई सिद्धार्थनगर की आवश्यक बैठक नगर पालिका सभागार में जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आमंत्रित सदस्य सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की एकजुटता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार संगठित नहीं होंगे तो उनके उत्पीड़न और अधिकारों के हनन की घटनाएं जारी रहेंगी।
जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार समाज कल्याण समिति का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को मजबूती से उठाना है। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र धर द्विवेदी ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय और संगठित सदस्यों पर निर्भर करती है, इसलिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए।
बैठक में जिला इकाई के पुनर्गठन के तहत महमूद अली को मंत्री, देवेंद्र धर द्विवेदी एवं अनुपम पांडे को उपाध्यक्ष, हरिशंकर मिश्र को सचिव, राजेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनीष शुक्ला को प्रवक्ता, अकरम (पप्पू) को सचिव तथा दीपक कुमार को बांसी तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया, जिसमें सुषमा सरोज मिश्रा को जिला अध्यक्ष, नंदिनी मौर्य को जिला मंत्री, अनुपमा सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा सरिता पांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के अंत में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जल्द से जल्द सदस्यता प्रपत्र भरने का आग्रह किया गया, ताकि उनके पहचान पत्र समय पर उपलब्ध कराए जा सकें।

No comments:
Post a Comment