Chief in editor Sunil Pandey
![]() |
परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग कराई गई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रही तथा केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस टीमों की संयुक्त निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाया गया।
पुलिस प्रशासन के अनुसार परीक्षा की निगरानी के लिए जनपद में कुल 554 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

No comments:
Post a Comment