Maharajganj News सीमा पर तस्करी पर शिकंजा: 3 लाख का विदेशी माल बरामद ठूठीबारी पुलिस की छापेमारी में नेपाल भेजने के लिए रखा गया स्टॉक जब्त, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 9 June 2026

Maharajganj News सीमा पर तस्करी पर शिकंजा: 3 लाख का विदेशी माल बरामद ठूठीबारी पुलिस की छापेमारी में नेपाल भेजने के लिए रखा गया स्टॉक जब्त, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

Chief in editor Sunil Pandey 


महराजगंज, 10 जून। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लक्ष्मीपुर खुर्द में की गई छापेमारी के दौरान नेपाल तस्करी के लिए कथित रूप से स्टॉक कर रखा गया करीब 3 लाख रुपये मूल्य का विदेशी खाद्य सामग्री का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त सामान को कस्टम एक्ट की धारा 111 के तहत कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान सानू कुमार यादव पुत्र शिवशरण यादव के घर से भारी मात्रा में विदेशी खाद्य उत्पाद बरामद किए गए।

बरामद सामग्री में 120 गत्ता मालकिस्ट (MALKIST) बिस्किट, 9 गत्ता प्रिंगल्स (107 ग्राम) तथा 39 गत्ता प्रिंगल्स (40 ग्राम) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बरामद सामान

120 गत्ता MALKIST बिस्किट (प्रत्येक में 60 पैकेट)

9 गत्ता PRINGLES POTATO CRISPS (107 ग्राम, प्रत्येक में 16 डिब्बे)

39 गत्ता PRINGLES POTATO CRISPS (40 ग्राम, प्रत्येक में 12 डिब्बे)

अनुमानित कुल मूल्य: ₹3,00,000

ठूठीबारी पुलिस द्वारा लक्ष्मीपुर खुर्द में छापेमारी कर नेपाल तस्करी के लिए कथित रूप से रखा गया करीब 3 लाख रुपये का विदेशी खाद्य सामग्री का जखीरा बरामद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad