Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज। अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक साइकिल भी कब्जे में ली है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के मार्गदर्शन में रविवार को थाना ठूठीबारी पुलिस ने एसएसबी रोड स्थित भरवलिया पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके झोले से 300 मिलीलीटर की 60 शीशी नेपाली किसमिस सौंफ शराब (कुल 18 लीटर) बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मदन मद्धेशिया (32 वर्ष) पुत्र शंकर मद्धेशिया, निवासी ग्राम नेटूहिया नौनिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल कवि कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment