Chief in editor Sunil Pandey
निचलौल, महराजगंज। राजेन्द्र प्रसाद तारा चन्द पीजी कॉलेज, निचलौल की दो मेधावी छात्राओं ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के दीक्षांत समारोह-2026 की अंतिम श्रेष्ठता सूची में अपने-अपने विषयों में स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
एम.ए. दृश्य कला की छात्रा कु. विष्नावती विश्वकर्मा, पुत्री कृष्णनाथ विश्वकर्मा, ने 2200 अंकों में 1778 अंक प्राप्त कर दृश्य कला संकाय में स्वर्ण पदक के लिए चयनित होकर शानदार सफलता अर्जित की। वहीं एम.ए. भूगोल की छात्रा कु. श्वेता वर्मा, पुत्री श्री मुन्नीलाल वर्मा, ने 2300 अंकों में 1733 अंक प्राप्त कर भूगोल संकाय में स्वर्ण पदक हासिल किया।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।
क्षेत्र में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। आरपीटीसी परिवार ने दोनों छात्राओं को स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments:
Post a Comment