Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज, 10 जून 2026। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 9 जून को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन करते पाए जाने पर जेसीबी (पंजीकरण संख्या: UP 56 AT 3462) को मौके से जब्त कर सीज कर दिया गया।
जब्त जेसीबी को थाना श्यामदेउरवां परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में खान निरीक्षक अजीत कुमार अपनी टीम के साथ, उपनिरीक्षक राजेश कुमार भारती तथा हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment