Chief in editor Sunil Pandey
पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना कोठीभार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 19064/24 (धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस) तथा मुकदमा संख्या 2807/18 (धारा 323, 504 भादवि) से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मेहदिया वार्ड नंबर 9 पूर्वी टोला निवासी 35 वर्षीय पिंटू उर्फ बैजनाथ पुत्र शिवशंकर तथा जैनी छपरा निवासी 27 वर्षीय विक्रम खरवार पुत्र रामचन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय महराजगंज में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित गुप्ता, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल मेहंदी कुशवाहा, कांस्टेबल राजू यादव तथा कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment