Chief in editor Sunil Pandey
महराजगंज, 13 जून 2026। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में छितही बुजुर्ग निवासी उदेश पुत्र निर्मल, निरनामपुर पश्चिमी टोला घोठवा निवासी मटेलू यादव पुत्र प्रहलाद यादव, उदितपुर टोला रामसुमेरपुर निवासी जितेन्द्र पुत्र भागीरथी तथा गणेश कुमार पुत्र अनिल कुमार शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस ने सभी वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अटबल आलम, उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय, हेड कांस्टेबल हरिकेशन यादव, कांस्टेबल विपिन यादव एवं कांस्टेबल चन्दन गौंड शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment