Chief in editor Sunil Pandey
सिसवा बाजार, महराजगंज, 5 जून 2026। आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नवागत इकाई प्रमुख दीपेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह दायित्व निवर्तमान इकाई प्रमुख संदीप पवार से प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार, संदीप पवार का स्थानांतरण आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार, महराजगंज से आईपीएल चीनी मिल सकौती टांडा, मेरठ में इकाई प्रमुख के पद पर किया गया है। वहीं, आईपीएल चीनी मिल सकौती टांडा, मेरठ में इकाई प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे दीपेंद्र कुमार का स्थानांतरण आईपीएल चीनी मिल सिसवा बाजार, महराजगंज में किया गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद दीपेंद्र कुमार ने मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा मिल के संचालन, गन्ना विकास और उत्पादन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिल के समग्र विकास एवं बेहतर संचालन के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर मिल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निवर्तमान इकाई प्रमुख श्री संदीप पवार को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की तथा नवागत इकाई प्रमुख दीपेंद्र कुमार का स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment