संपादक: सुनील पाण्डेय
महराजगंज। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्थानीय पुलिस एवं एसएसबी के समन्वय से यह अभियान निरंतर जारी है।
अभियान के तहत इंडो–नेपाल बॉर्डर से जुड़े मुख्य मार्गों के साथ-साथ पगडंडी, कच्चे रास्तों एवं सीमावर्ती संपर्क मार्गों पर पुलिस बल द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच कर रही हैं। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज, पहचान पत्र, वाहन नंबर तथा आवागमन के उद्देश्य की विधिवत जांच की जा रही है।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध आवागमन, तस्करी, घुसपैठ अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़े जोखिमों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सतत पेट्रोलिंग व बैरियर चेकिंग की जा रही है। साथ ही स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, ताकि समय रहते सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सीमावर्ती क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी

No comments:
Post a Comment