Maharajganj News: घात लगाकर बैठे तेंदुए का हमला, 16 वर्षीय किशोरी की मौत - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 17 January 2026

Maharajganj News: घात लगाकर बैठे तेंदुए का हमला, 16 वर्षीय किशोरी की मौत

 संपादक: सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश 




निचलौल/महराजगंज। जनपद के निचलौल वन्य क्षेत्र से सटे ग्राम बढ़या मुस्तकील में शनिवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब घात लगाकर बैठे एक आदमखोर तेंदुए ने 16 वर्षीय किशोरी पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार आबिद अली की 16 वर्षीय पुत्री शैरुन निशा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे निजी कार्य से नहर किनारे स्थित बंधे की ओर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तेंदुआ उसे गंभीर रूप से घायल कर चुका था। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में शैरुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि वन्य क्षेत्र से सटे गांवों में आए दिन तेंदुओं की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने आदमखोर तेंदुए को अविलंब पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad