Maharajganj News जीवन में शिखर तक पहुंचने के लिए शिक्षा है जरूरी डॉ. तनु जैन और आईएएस वात्सल्य पंडित ने छात्रों में भरा आत्मविश्वास - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 18 January 2026

Maharajganj News जीवन में शिखर तक पहुंचने के लिए शिक्षा है जरूरी डॉ. तनु जैन और आईएएस वात्सल्य पंडित ने छात्रों में भरा आत्मविश्वास

 संपादक : सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश 

 महराजगंज । सिसवा नगर क्षेत्र में शनिवार को एक प्रेरणादायी शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आईएएस अधिकारी डॉ. तनु जैन और आईएएस वात्सल्य पंडित ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के सूत्र बताए। कार्यक्रम आरपीआईसी विद्यालय एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महराजगंज संतोष शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रों को लक्ष्य के प्रति सजग रहने और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।


आईएएस डॉ. तनु जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में शिखर तक पहुंचने के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सतत परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

वहीं आईएएस वात्सल्य पंडित ने छात्रों को मोबाइल फोन के सीमित और सही उपयोग की सीख देते हुए कहा कि एकाग्रता और अनुशासन के साथ की गई पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और आत्मनिर्भरता का माध्यम है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा तैयार शैक्षिक एवं नवाचार से जुड़े उत्पादों का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय के संचालक डॉ. पंकज तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष कैप्टन मानवेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad