संपादक: सुनील पाण्डेय उत्तर प्रदेश
महराजगंज। सिसवा दिनांक 19 जनवरी को सिसवा ब्लॉक सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिसवा धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय खेसरारी मंशाछापर के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विज्ञान ने मानव जीवन को अत्यधिक प्रभावित किया है। विज्ञान की शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने देश को सुपर पावर बना सकते हैं, इसलिए सभी विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से विज्ञान की पढ़ाई करनी चाहिए।विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सिसवा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही अवसर देकर निखारने की आवश्यकता है। विज्ञान में रुचि रखने से कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से करने की प्रेरणा मिलती है।प्रतियोगिता में शेषपुर के तीन छात्र मोनिका, विवेक, तन्नू, मंशाछापर की छात्रा प्रिया तथा हरखपुरा के छात्र अभय का अंतिम रूप से चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राएं अब जिला स्तर पर सिसवा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविन्द जायसवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अर्जुन शाही, विज्ञान एआरपी देवेंद्र पटेल, गणित एआरपी सूरज यादव, एआरपी अंभोज मिश्र, पूर्व एआरपी अरुण कुमार सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, लालबिहारी, पूनम प्रभा सोनी, मुद्रिका गुप्ता, रमेश चौरसिया, प्रकाश कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment